प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल अंबानी के मुंबई स्थित 17 मंजिला आलीशान आवास एबोड को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह संपत्ति मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है और इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत की गई है।
जांच एजेंसी के मुताबिक अब तक इस प्रकरण में लगभग 15,700 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। मामले में 66 वर्षीय अनिल अंबानी से दोबारा पूछताछ की तैयारी की जा रही है। अगस्त 2025 में वे पहली बार ईडी के समक्ष पेश हुए थे, जहां उनका बयान दर्ज किया गया था।
यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस में कथित वित्तीय अनियमितताओं और कर्ज में हेराफेरी से जुड़ा है। ईडी की यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो

