कुछ ही दिनों में होली का पर्व आने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस बार होली से पहले विशेष राजयोग बन रहे हैं, जिन्हें काफी शुभ माना जा रहा है। पंचांग के मुताबिक 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया। इससे पहले 6 फरवरी को शुक्र और 3 फरवरी को बुध भी कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये दोनों राजयोग धन, मान सम्मान, बुद्धि और करियर में उन्नति देने वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आय और लाभ के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत का फल प्राप्त होने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। निवेश के मामलों में सोच समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती है और परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो सकता है और जीवन में संतुलन बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय धन और करियर के दृष्टिकोण से अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नई डील तय हो सकती है। समझदारी से किया गया निवेश लाभ दे सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहने के योग हैं।
बुधादित्य राजयोग क्या है
जब सूर्य और बुध एक ही राशि में स्थित होते हैं, तब बुधादित्य राजयोग बनता है। सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रशासन का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़ा ग्रह है। इन दोनों की युति से निर्णय क्षमता मजबूत होती है और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
शुक्रादित्य राजयोग कैसे बनता है
जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि में आते हैं, तब शुक्रादित्य राजयोग बनता है। शुक्र को धन, सुख सुविधा, कला और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। इस योग के प्रभाव से आर्थिक लाभ, आकर्षण में वृद्धि और भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत मिलते हैं। खासकर कला, मीडिया और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल माना जाता है।

