बीजापुर/ सुकमा। सुरक्षाबलों को बस्तर संभाग में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में 14 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में खूंखार माओवादी एसीएम हितेश भी मारा गया है। जवानों ने मौके से Ak-47 और इंसास राइफल भी बरामद की है। हितेश 9 जून को कोंटा के पास हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था, जिसमें तत्कालीन एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की जान चली गई थी।
1 घंटे तक चली मुठभेड़
सुरक्षाबलों की टीम तड़के सुबह ही जंगलों में छापेमारी करने पहुंच गई। इस दौरान माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों में करीब 1 घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें 12 नक्सली मार गिराए गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
8 लाख का इनामी था मंगडू
बता दें कि 40 वर्षीय वेट्टी मुका उर्फ मंगडू सुकमा जिले के गोगुड़ा गांव का रहने वाला था। वो पिछले कई सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा था और कोंटा एरिया कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त था। कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाला मंगडू अपने पास Ak-47 जैसे हथियार रखता था। प्रशासन ने उसपर 8 लाख का इनाम रखा था।

